एक बार एक फ़कीर साईं शरीफ़ुद्दीन ने हुजूर महाराज सावन सिंह जी की सेवा में बड़ी दीनता के साथ नामदान के लिए प्रार्थना की। उसने गले में कफ़नी डाली हुई थी और वह लोगों की दान गुजारा करता था। हुजूर ने उसे इनाम देने से इंकार कर दिया।
उसके अर्ज करने पर हुजूर महाराज जी ने फरमाया कि " नाम के अभ्यास के लिए हक-हलाल की कमाई जरूरी है। जो शख्स अपनी रोटी नहीं कमाता उसे इनाम देने से क्या फायदा? " दूसरे दिन साईं ने अपनी कफ़नी उतार दी, साधारण कपड़े पहन लिए और कुल्हाड़ी लेकर लकड़ी काटने का काम शुरू कर दिया। इस पर हुजूर ने उसे नाम देकर अपनी संगत में शामिल कर लिया। हुजूर महाराज सावन सिंह जी मौलाना रूम का कलाम अक्सर करते थे जिसमें मौलाना ने फरमाया है कि खुदा की इबादत के लिए हक हलाल की रोटी जरूरी है; हराम की रोटी से दुख और कष्ट पैदा होते हैं। हक हलाल की रोटी से इंसान में खुदा का नूर पूरी ऊंचाई पर पहुंचता है। हक हलाल की रोटी से बन्दगी का शौक़ और प्रभु से मिलने का पक्का इरादा पैदा होता है, प्रभु का ज्ञान और बोध पैदा होता है ; इससे हृदय में कोमलता और प्रभु प्रेम उत्पन्न होता है। जिस रोटी से तुझे अपने अंदर ईर्ष्या,अज्ञानता और आलस्य पैदा होते दिखाई दे, उसे तू हराम की रोटी समझ।इसलिए हमें भी चाहिए कि हक हलाल की कमाई करते हुए, उस मालिक की इबादत,, बंदगी और भजन सिमरन करना चाहिए। ताकि हमारा जीवन सफल हो जाए, इस आवागमन के चक्कर से छुटकारा हो जाए।
!! राधा स्वामी जी !!

No comments:
Post a Comment