भजन सुमिरन द्वारा हम अपने वास्तविक अस्तित्व की पहचान कर के उद्देश्य की पूर्ति की ओर आगे बढ़ जाते हैं और इससे हमारी शारीरिक मानसिक और भावनात्मक अवस्था में भी सुधार होता हैl भजन सिमरन द्वारा हमारे अंदर परमात्मा का प्रेम पैदा होता हैl भजन सुमिरन द्वारा हमारे अंदर प्रेम प्रबल होता हैl
हमें हर चीज में परमात्मा की झलक दिखाई देती हैl और हम रचयिता की सारी रचना से प्यार करना शुरू कर देते हैंl भजन सुमिरन द्वारा हम बेहतर इंसान बनते हैंl हमारे अंदर प्रेम और हमदर्दी का जज्बा पैदा होता है और शांति में वृद्धि होती हैl भजन सिमरन द्वारा ध्यान स्थिर करने से करने से एकाग्रता और धैर्य में वृद्धि होती है और हम निश्चिंत होते जाते हैl इस एकाग्रता और धैर्य के साथ केवल भजन सुमिरन ही नहीं दूसरे काम भी भली-भांति और सफलतापूर्वक पूरे करने में सहायता मिलती हैl
भक्ति मार्ग का आरंभ
भक्ति मार्ग का आरंभ इस बात की पहचान से होता हैl कि सतगुरु ने हमारे ऊपर दया की है पर हमें यह नहीं सोच लेना चाहिए कि दया होनी ही थी, यह होती ही रहेगी, हमें सतगुरु के शुक्राने द्वारा अपने अंदर सतगुरु की प्रेम की चिंगारी प्रज्वलित करने का प्रयत्न करना चाहिएl हमें नामदान बख्शने के लिए या भक्ति की युक्ति सिखाने के लिए सतगुरु का शुक्राना अदा करना चाहिएl हमें मन को वश में करने और जीवन जीने की युक्ति सिखाने के लिए सतगुरु का आभार प्रकट करना चाहिएl हमें सही मार्ग और दिशा दिखाने के लिए जीवन का वास्तविक उद्देश्य समझाने के लिए और बिना किसी फल या मुआवजे की इच्छा के अपने निजी उदाहरण द्वारा हमारा मार्गदर्शन करने के लिए हम सतगुरु का धन्यवाद कर सकते हैंl

अगर सतगुरु द्वारा अपनी शरण में बुला जाने से पहले की जीव को हम सामने रखे तो सतगुरु द्वारा हमारे जीवन में व्यापक परिवर्तन लाने और हमें शांत सारी किस जीव से आध्यात्मिक वृत्ति वाला जिज्ञासु बनाने के लिए किए गए उपकार याद करके हमारा सतगुरु के प्रति शुक्राने आने से भर जाएगाl इसलिए हमें चाहिए कि भजन सिमरन समय पर करेंl पूरा ध्यान दें और सतगुरु का शुक्रिया अदा करें, कि उन्होंने हमें यह युक्ति बख्शी!
राधा स्वामी जी
राधा स्वामी जी

No comments:
Post a Comment