Sunday, 28 January 2018

हमारे जीवन में नम्रता का क्या महत्व हैं

सब महात्मा हमें यही उपदेश देते हैंl कि इस मनुष्य जन्म में आकर अपने देह के अंदर मालिक की खोज करोl लेकिन हम देह के अंदर मालिक को ढूंढने के बजाए उलटे इस देह के ही मान और अहंकार में फंस जाते हैंl जरा गौर करके देखें, कि हम इस शरीर में बैठकर किस चीज का मान और अहंकार करते हैंl क्या जवानी का मान करते हैं? हमने किसी का बुढ़ापा नहीं देखा? क्या हमें भी इस बुढ़ापे की उम्र में नहीं पहुंचना है? स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती का गुरूर करते हैं? क्या कभी अस्पतालों में बीमारों की हालत नहीं देखी?  रुपए-पैसे का अहंकार करते हैं? क्या बड़े-बड़े राजा महाराजाओ सेठों साहूकारों को कंगालों की तरह सड़क पर भटकते नहीं देखा? हम दुनिया की हुकूमत या इज्जत और मान बड़ाई का अहंकार करते हैं? क्या बड़े-बड़े लीडरों और नेताओं और तानाशाहों को फांसी के तख्ते पर चढ़ते नहीं सुना या गोलियों के शिकार बनते नहीं देखा? रातों- रात अचानक हुकूमत के तख्ते पलट जाते हैंl दूसरी पार्टी उनको उठा कर जेलखानों में डाल देती है या तो  तोपों का शिकार बना देती हैl फिर हम गुरूर और अहंकार किस बात का करते हैं?

कबीर साहिब समझाते हैं:
लकड़ी कहे लुहार को, तू क्या जारे मोहिl
इक दिन ऐसा होयगा, मैं जारूंगी तोहिll
माटी कहे कुम्हार को, तूं क्या रूँदे मोहिंl
एक दिन ऐसा होयगा, मैं रूदूँगी तोहिंll
    लुहार लकड़ी को जला-जलाकर उसके कोयले बनाता हैl लेकिन लकड़ी उससे कहे कहती है कि कभी उस वक्त को भी अपनी आंखों के सामने रखकर सोच, जब मैं तुझे साथ लेकर तेरे भी इसी तरह कोयले बना दूंगीl  कुम्हार मिट्टी को रौंद-रौंदकर उसके बर्तन बनाता हैl लेकिन मिट्टी उससे कहती हैl कि एक दिन मैं भी तुझे अपने साथ लेकर इसी तरह दूंगी रौंद दूंगीl
स्वामी जी महाराज भी यही फरमाते हैं:
मन रे क्यों गुमान अब करना।।
तन तो तेरा ख़ाक मिलेगा। चौरासी जा पड़ना।।
    महात्मा इसलिए हमें उपदेश देते हैं कि मन में हमेशा नम्रता और दीनता रखनी चाहिए। जितनी नम्रता और दीनता हमारे अंदर होगी, उतना ही हमारा ख्याल मालिक की भक्ति की ओर जाएगा और हमें मालिक की बख्शीश मिलेगी।
बाइबिल में भी इस नम्रता का और दीनता के बारे में लिखा है:
धन्य है वे जो अन्तर में दीन हैंl क्योंकि स्वर्ग का राज्य उन्हीं का हैl
जो नम्र हैं वे धन्य हैं, क्योंकि वे ही पृथ्वी के अधिकारी होंगेl
जो अपने आप को इस बालक के समान छोटा करेगा, वह स्वर्ग के राज्य में सबसे बड़ा होगाl
     फिर कहते हैं, " मैं तुमसे सच कहता हूं कि अगर तुम बदलकर छोटे बच्चे के समान नहीं बनते,  तुम प्रभु के दरबार में प्रवेश नहीं कर सकतेl
स्वामी जी महाराज का भी यही उपदेश है:
दीन गरीबी चित्त में धरना l काम क्रोध से बचना ll
गुरु अर्जुन साहिब प्रार्थना करते हैं:
कहु नानक हम नीच करंमा॥ सरणि परे की राखहु सरमा॥
उच्च कोटि के महात्मा होकर अपने बारे में कितने नम्र और दिनतापूर्ण शब्दों का उपयोग करते हैंl
गुरु नानक साहिब:
अपनी वाणी में कई जगह अपने आपको 'लाला गोला' (सेवक और गुलाम), 'दासो का दास',  'नीच करंमा'  कहते हैंl हमें इन महात्माओं जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए, जो दूर धुरधाम पहुंचकर, कुल मालिक  बन कर भी दम नहीं मारतेl हमारे हाथ कोई साधारण-सी भी सत्ता या हुकूमत आ जाए, तो हम इंसान को इंसान ही नहीं समझतेl हमारा जमीन पर सीधा चलना ही मुश्किल हो जाता हैंl
कबीर साहिब समझाते हैं:
बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय l
जो दिल खोजा आपना, मुझसे बुरा न होय ll
कबीर सब तें हम बुरे, हम तें भल सब कोय l
जिन ऐसा क रिबूझिया मित्र हमारा सोय ॥
      महात्माओं का हमें समझाने का सिर्फ यही मतलब है कि किसी चीज का घमंड और अहंकार नहीं करना चाहिए l इंसान के जामें में बैठ कर मन में नम्रता, दीनता और आजिज़ी रखनी चाहिए और नाम की कमाई करनी चाहिए, क्योंकि नाम की कमाई ही हमारा साथ देगी और तभी हमारा देह में आने का मकसद पूरा हो सकेगा l
दादू साहिब का कथन है:
क्या मुँह ले हँसि बोलिये,दादू दीजै रोइ l
जनम अमोलक आपणा, चले अकारथ खोई ll
महात्मा चरण दास जी अपनी वाणी में फरमाते हैं:
हाथी घोड़े धन धना, चंद्र मुखी बहु नारि l
नाम बिना जम जम लोक में, पावै दुक्ख अपार ll
गुरु नानक देव जी कहते हैं:
बिनु नावै को संगि न साथी मुकते नामु धिआवाणिआ ll
     हमें भी चाहिए कि अपने जीवन में नम्रता बनाए रखें l सेवा भक्ति भाव से भजन सुमिरन करना चाहिए और आपने माहौल को साफ सुथरा माहौल बना कर रखें ताकि भजन सुमिरन में हमारा ध्यान लगे और इस आवागमन के चक्कर से छुटकारा मिले, यही हमारा मकसद हैl यही हमारा उद्देश्य हैl
    
                       राधा स्वामी जी

Monday, 1 January 2018

You have a living master. ....

In the writings of the saints, great emphasis is placed on the living master, the Guru of one's time. The living master is the teacher of the present moment, of the now, who can lead others to Truth.


Why do the saints place such emphasis on the Guru of one's own time? Because the outside world, the world of time and space, is always changing. Did it ever change faster than in our present times? A living master not only sees that truth which is eternal, he also sees the specific needs of disciples as per the present moment. He understand  them ourselves.

You might say people catch the spiritual sicknesses of their times. For instance, today we don't like the idea of obedience : we live in a time of the individual - of me, mine,  and my life,  on my terms, of living how I want to live. We don't like to be told what to do. We also want results quickly. We want them now. We don't want to work hard. The living master knows how to cure the sickness of the time. And he gives us a prescription.

As times change, and the forces that influence is change, the saints keep reshaping how they express their timeless teachings. Soami Ji Maharaj says: " Accept the master of the times, I say to you , for your own good." Vakt guru ko maan tere bhale kee kahoon .

                  " RADHA SOAMI JI "