Thursday, 23 November 2017

संतों के निजी वृतांत :

एक नहीं अनेक पूर्ण संतों के उपदेश तथा उनके जीवन के वृतांत हमारे सामने हैं |





      संत नामदेव जी ने सारी उम्र कपड़े रंग कर और सील कर अपना तथा अपने परिवार का गुजारा किया l
  
      संत रविदास जी ने जीवन भर जूतियां गाँठ गाँठ कर अपना निर्वाह किया l

       हालांकि राजा पीपा तथा मेवाड़ की रानी मीराबाई आपके शिष्यों में से थे! एक बार मीरा बाई एक कीमती हीरा जबरदस्ती संत रविदास जी की झोपड़ी में छोड़ती हुई कहने लगी।   इसे बेचकर आराम से जिंदगी बसर करें ।  आप यह जो जूतियां गाँठने का काम करके अपना गुजारा करते हैं l  इसके कारण मुझे लोगों के ताने सुनने पड़ते हैं और बड़ी शर्म महसूस होती है l
  
        काफी समय के बाद वह जब फिर अपने गुरुदेव से मिलने आई तो देखा कि वही झोपड़ी है l और वही जूतियां गाँठने का काम जारी है l  हीरा वही पड़ा था जहां वह रख कर गई थी।  उसे हैरान और दु:खी देखकर रविदास जी ने कहा की बेटी !  मुझे जो कुछ भी मिला है , जूतियां गाँठ-गाँठ कर गुजारा करते हुए ही मिला है l अगर तुझे मेरे पास आने में शर्म महसूस होती है तो घर बैठे ही भजन-सुमिरन कर लिया कर!

        संत रविदास जी ने अपनी वाणी में नेक कमाई के विषय को कई पहलुओं से स्पष्ट किया है l  सबसे पहले आप हमारे इस भ्रम को दूर करते हैं कि परमात्मा की भक्ति केवल  घर-बार का त्याग करके जंगल पहाड़ों आदि में गुफाओं आदि में छिपकर अथवा हट कर्मों के द्वारा ही की जा सकती है l  आप फरमाते हैं कि जिस व्यक्ति को एक राम और दूसरे सच्चे श्रम पर भरोसा है ,  उसका जीवन सफल है l गृहस्थ में रहते हुए मनुष्य को नाम का अभ्यास करना चाहिए ,  घर को त्यागकर वन में भटकने का कोई फायदा नहीं है l  बल्कि नेक कमाई करते हुए घर में रहते हुए अभ्यास करने से घर बैठे ही प्रभु का मिलाप हो सकता है l

        एक भरोसा राम को ,  अरु भरोसा सत्तकार ॥
        सफल होइहु जीवना , कहि ' रविदास ' विचार ॥

        ग्रहहिं रहहु सति करम करहु हरदम चितंहु ओंकार ।
       ' रविदास ' हमारो बांधला ह इ केवल नाम अधार॥

         नेक कमाई जउ करहि , ग्रह तजि बन नहिं जाय ।
        ' रविदास' हमारो राम राय , गृह मंहि मिलिंहि आय॥

       महाराज चरण सिंह जी अपने सत्संग में कई बार समझाते थे कि घर-बार का त्याग करने से हमारे मन में मालिक की भक्ति का ज्यादा शौक पैदा नहीं हो जाता और ना ही इस प्रकार के त्याग दवारा जीवन की मूल आवश्यकताएं-  रोटी , कपड़ा और सिर पर छत - खत्म हो सकती हैं l  जंगल में भी पेट रोटी मांगता है , तन ढकने के लिए कपड़े की जरूरत पड़ती है और सिर पर किसी छत या छाया की l घर-बार त्याग कर हम अपना बोझ उठाने के बदले दूसरों पर या समाज पर डाल देते हैं l

         संत नामदेव , संत रविदास , संत कबीर और गुरु नानक साहिब ने स्पष्ट रुप से समझाया है कि मनुष्य संसार का काम-काज करते हुए भी प्रभु के नाम का सिमरन कर सकता हैं l  संत रविदास जी फरमाते हैं कि जो प्रेमी अपने हाथ कार्य की ओर तथा हृदय प्रभु की ओर लगाए रखता है , प्रभु स्वयं ऐसे भक्तों के घर पहुंच जाते हैं:

         जिहवा भजै हरि नाम नित,  हत्थ करंहि नित काम।
         ' रविदास ' भए निहचिंत हम, मम चिंत करैंगे राम ॥

         जिहबा सों ओंकार जप ,  हत्थन सों कर कार।
         राम मिलंहि घर आइ कर ,  कहि ' रविदास 'बिचार ॥

        संत नामदेव जी कहते हैं कि मैं कपड़े रंगने और सीने में लगा रहता हूं,  परंतु प्रभु के नाम को एक क्षण के लिए भी नहीं भूलता :

              रांगनि रांगउ सीवनि सीवउ ।
              राम नाम बिनु घरीअ न जीवउ ॥

        नामदेव जी अपने भक्तों को समझाते हुए कहते हैं कि हे त्रिलोचन , हाथों-पैरों से श्रम करते हुए अपना चित्त परमपिता परमात्मा में लगाए रखो :

          नामा कहै तिलोचना मुख ते रामु संम्हालि ॥
          हाथ पाउ करि कामु सभु चीतु निरंजन नालि ॥

                     ॥  राधा स्वामी जी  ॥

Monday, 20 November 2017

कर्म सिद्धांत

     संत महात्मा फरमाते हैं:  हम उस मालिक से  बिछुड़कर इस माया के जाल में उलझे हुए हैं l यहां आकर हमारी आत्मा ने मन का साथ ले लिया हैं l  हमारा मन इंद्रियों के भोगो, विषयों-विकारों, शराबों- कबाबों, दुनिया के धन्धों आशिक हैंl मन जो कर्म करता है, उसका नतीजा साथ-साथ आत्मा को भी भुगतना पड़ता है, क्योंकि आत्मा और मन की गांठ बंधी हुई है l  इसीलिए ऋषियों-मुनियों ने इस दुनिया को कर्म-भूमि कहा हैं l 

मोहम्मद साहिब ने इसे  'आख़िरत (परलोक) की खेती ' फरमाया हैंl  उनके वचन हैं, '' अल दुनिया मज़रअत उल आख़िरति l" 

गोस्वामी तुलसीदास जी रामचरितमानस में कहते हैं:
      करम प्रधान बिस्व करि राखा l जो जस करइ सो तस फलु चाखा 'll
गुरु नानक साहिब फरमाते हैंl
    
    ददै दोसु न देऊ किसैदोसु करंमा आपणिआ ll
    जो मै की आ सो मैं पाइआ दोसुन दीजे अवर जना ll

गुरु अर्जुन देव जी इसको ''करमा सदंड़ा खेतु"  कहकर बयान करते हैंl  इस दुनिया में आकर हम जो-जो कर्म करते हैंl  अच्छे हो या बुरे हो, उन सबका नतीजा भुगतने के लिए देह के बंधनों में आना पड़ता हैl इसी प्रकार हजरत ईसा ने फरमाया हैl "मनुष्य जो कुछ बोता होता है,  वही काटेगा l"
       अगर हम खेत में मिर्च बोते हैं तो मिर्ची की ही फसल इकट्ठी करने के लिए जाएंगे l अगर कोई आम का पौधा लगाता है ,  वह आम के फल खाने का हकदार होता है l  अगर नेक कर्म करते हैं तो सेठ- साहूकार बनकर आ जाएंगे l  सी-क्लास के कैदी होने की बजाय ए-क्लास प्राप्त कर लेंगे , झोपड़ी से बिस्तर उठाकर महल में जा बिछाएंगे ,  लोहे की जंजीरे उतर जायेंगी और सोने के बंधन चढ़ जाएंगे,  ज्यादा से ज्यादा हम स्वर्ग या बैकुंठ तक चले जाते है l वो भी भोग योनियाँ हैं।  उसके बाद फिर हमें चौरासी के जेल खाने में आना पड़ता हैं l
    
   अगर बुरे कर्म करते हैं , फिर तो नर्क और चौरासी हमेशा ही तैयार रहती हैं l
   
    स्वामी जी महाराज फरमाते हैं:
       कर्म जो जो करेगा तू l वही फिर भोगना भरना 'll

सहजोबाई कहती  हैं :
      पसु पंछी नर सुर असुर, जलचर , कीट पतंग ।     सबही उतपति कर्म की , सहजो नाना रंग ॥

          क्या राजा ,क्या प्रजा , क्या अमीर,  क्या गरीब,  क्या औरत, क्या आदमी हम में दुनिया की जीव, कर्मों के जाल में फँसे हुए हैं।  इन कर्मों के कारण जिस जामे में जाकर जन्म लेना पड़ता है उसमें बैठकर दुख ही दुख , मुसीबत ही मुसीबत सहनी पड़ती है l  उस मालिक से बिछड़ कर किसी भी योनि में हम कभी सुख और शांति प्राप्त नहीं कर सकते l  हर रोज इंसान की खुराक के लिए हजारों तरह के जानवर जिबह किये  जाते है l  इस तरह उनके गलों पर छुरियाँ  चल रही है l  क्या हम ऐसे मुर्गी , भेड़ या बकरी के जामे में जाकर सुख प्राप्त कर सकते हैं l

       हम कभी यह विचार नहीं करते कि अगर हमें अपने कर्मों के कारण उन जामों में जाना पड़े और हमारी गर्दन पर छुरियाँ और कुल्हाड़ियां हो तो हम क्या महसूस करेंगे !  कई बार , जिस समय डॉक्टर टीका लगाने के लिए एक पतली-सी सुई गर्म करता है तो हमारा शरीर डर से कांपना शुरू कर देता हैं l  हालांकि वह टीका हमारे फायदे के लिए ही होता हैं l

      ऊंट के जामे की हालत देखिए, किस तरह उस पर बोझ लदा हुआ है और किस तरह आगे नकेल से खींचा जा रहा है l ताँगे की घोड़े की हालत हम देखते हैं कि उस पर कितनी सवारीयाँ बैठी है और किस तरह उस पर धड़ाधड चाबुक पड़ रहे हैं l बैल के जामे के बारे में सोचें -  उसे सारा दिन किसान हाल में जोतते हैं l अगर वह थक कर गिर भी जाता है तो भी लोहे की आर मार मार कर उसी तरह हल में चलाए जाते हैं l  मतलब यही है कि किसी भी जामे को लेकर परख लें,  हरएक में दुख ही दुख,  मुसीबतें ही मुसीबतें दिखाई देती हैं l

      इसलिए हमें भी चाहिए कि सब के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए ,और उस कुल मालिक की भक्ति करनी चाहिए.
     
      भजन सुमिरन का अभ्यास करना चाहिए ताकि हमें इस जन्म में मरन के चक्कर से छुटकारा मिल सके !
           
                       !! राधा स्वामी जी !!

Friday, 17 November 2017

संतों का उपदेश

       महात्मा चाहे किसी जाति, धर्म, देश या समय में क्यों न आए हो,  सबका एक ही संदेश और एक ही अनुभव है.  दुनिया में जाति और धर्म बनाने के लिए नहीं आते,  न हीं हमें एक दूसरे से लड़ना सिखाने आते हैं. बल्कि वह हमारे अंदर उस मालिक की भक्ति का शोक और प्यार पैदा करने और इस देह के बंधनों से आजाद कर के हमें मालिक से मिलाने के लिए आते हैं. लेकिन हम दुनिया के जीव ऐसे मालिक के भक्तों और प्यारों  के जाने के बाद बाहरमुखी हो जाते हैंl कर्मकांड में उलझ जाते हैं,  और उन महात्माओं के असली अनुभव और उपदेश को बिल्कुल भूल जाते हैंl



संतों की शिक्षा :

       उनकी असली शिक्षा और रूहानियत को जातियों और देशों की छोटे-छोटे दायरे में बंद करने की कोशिश करते हैंl  और एक दूसरे से लड़ना भिड़ना शुरु कर देते हैंl जिन महात्माओं की शिक्षा सारे संसार के लिए होती है, उनके उपदेश को जब हम छोटे छोटे दायरों में बंद करके कोमो मजहबों की शक्ल देने की कोशिश करते हैंl तो इससे ज्यादा उन महात्माओं के साथ हम और क्या बेइंसाफी कर सकते हैंl
        यह सब कुछ हम अपने पेट की खातिर या मान बड़ाई के लिए करते हैंl अगर हम तंगदिली को छोड़कर किसी भी महात्मा के अनुभव की खोज करें,  तो पता चलेगा की हर एक महात्मा का एक ही उपदेश है एक ही संदेश हैंl

 ये भी पढ़े:     संतों  के निजी वृत्तांत 

महात्मा समझाते हैं :

       कि यह जो सारी रचना है,  जिस दुनिया को हम चलती-फिरती देख रहे हैं, यह सब अपने आप ही पैदा नहीं हुई हैl इस इस की रचना करने वाला कोई-न-कोई जरूर हैl वह कौन है? वह एक परमात्मा है,  जिसके हमने अनेकों ही नाम अपने प्रेम और प्यार में आकर रखे हुए हैं,  यह जो कुछ भी नजर आ रहा है,  इन सबकी रचना उस परमात्मा ने की है। हमारी आत्मा उस परमात्मा की अंश हैl हम सतनाम रुपी समुंद्र की बूंदे हैंl उस एक ही सूरज की किरणें हैंl

कबीर साहिब फरमाते हैं :

      कहु कबीर इहु राम की अंसुll

तुलसी साहिब फरमाते हैं:

      चौथे महल पुरुष इक स्वामीl जीव अंस वहि अंतरजामी ll
गोस्वामी तुलसीदास जी भी रामचरितमानस में लिखते हैंl
      ईस्वर अंस जीव अबिनासी l चेतन अमल सहज सुख रासी।
       यह आत्मा उस एक राम या परमात्मा की अंश हैl गुरु नानक साहिब भी यही उपदेश देते हैंl "आतम महि रामु राम महि आतमु चीनसि गुर बीचारा॥" आत्मा के अंदर वह परमात्मा है और परमात्मा के अंदर यह आत्मा हैl 
     मिसाल के तौर पर, एक बड़ का पेड़ कितना बड़ा होता है,  लेकिन उसका बीज कितना छोटा होता हैl अगर कोई हमें समझाए कि इस छोटे से बीज के अंदर इतना बड़ा बड़ का पेड़ है, तो आसानी से हमारी समझ में नहीं आएगा l लेकिन जब हम उस बीज को जमीन में बोते हैं, तो वह छोटा-सा पौधा बनकर, पालन-पोषण पाकर, कितना बड़ा बड़ का पेड़ बन जाता हैl  फिर हमें पता चलता है,  की उस छोटे से बीज में इतना बड़ा बड़ का पेड़ है और पेड़ के अंदर बड़ का छोटा सा बीज हैl

इसी तरह गुरु नानक साहिब फरमाते हैं:  

        की जब संतों की उपदेश पर चलकर हम अंदर खोज करेंगे, तब हमें पता चलेगा कि परमात्मा के अंदर आत्मा है और जिस परमात्मा की हम एक खोज हैl वह हमारी आत्मा के अंदर हैl
                       !!! राधा स्वामी जी !!!http://radhasoamijibeas.blogspot.in/2017/11/blog-post_7.html?m=1

Monday, 13 November 2017

संतों की वाणी मे लिखा है की :


        दान देना अच्छा है, अपनी कमाई में से औरों को बाट कर उस कमाई का उपयोग करना अच्छा है, परंतु ऐसे दान  तथा बांटने का आधार नेक और ईमानदारी की कमाई होनी चाहिए. धोखे, बेईमानी या लूट की कमाई नहीं!
            संत नामदेव जी रविदास जी कबीर साहिब तथा गुरु साहिबान की मिसाले तो कुछ दूर की हैl परंतु आज के समय में भी बाबा जैमल सिंह जी, हुजूर महाराज सावन सिंह जी, महाराज सरदार बहादुर जगत सिंह जी तथा महाराज चरण सिंह जी की मिसाले हमारे सामने हैंl

       बाबा जयमल सिंह जी ने स्वामी जी महाराज से आगरा में नाम दान प्राप्त किया,  सतगुरु की दया मेहर से थोड़े समय में ही आप को सद्गति प्राप्त हो गई.  आपने महाराज जी आपने स्वामी जी महाराज से विनती की कि मैं बाकी सारा जीवन आपके चरणों में बिताना चाहता हूं. स्वामी जी महाराज ने खुद सारी उम्र हक हलाल की कमाई करते हुए सत्संग की मुफ्त सेवा की थी. आपने बाबा जी महाराज के सामने भी यही आदर्श रखते हुए फ़रमाया सत्संगी को संसार में स्वार्थ और परमार्थ दोनों कमाने चाहिए. अगर त्याग में रहोगे तो पराया अन्न खाना पड़ेगा.  माथा टेकने और सेवा करने वाले तुम्हारी कमाई लूट लेंगे.

http://radhasoamijibeas.blogspot.in/2017/11/blog-post_7.html?m=1

       अपने गुजारे के लिए अभ्यासी को कोई न कोई काम करना चाहिए , भजन सुमिरन में तरक्की के लिए हक हलाल की कमाई से गुजर करना चाहिए!

                                      !!! RADHA SOAMI JI !!!

Thursday, 9 November 2017

संतों का कहना है कि:

सत्संग में फरमाया जाता है, कि सच्ची और नेक कमाई, सात्विक आहार, शुभ विचार, नेक आचरण,  मालिक के प्रेमियों की संगत और नाम का अभ्यास, संतमत की प्रमुख आवश्यकता हैl शब्द अथवा नाम की कमाई, आहार, विचार और आचार की पवित्रता के सहारे ही हो सकती है l संतो ने इस विषय की विस्तारपूर्वक व्याख्या की है.

         संत नामदेव ने ' सुक्रितु 'अर्थात अच्छे, नैतिक कर्मों द्वारा की गई कमाई से गुजारा करने को बहुत महत्व दिया हैंl  नेक कमाई की महिमा बताते हुए आप कहते हैं,  कि इससे मनुष्य अच्छी निर्मल बुद्धि वाला होकर गुरुमत में रहकर नाम का अभ्यास करने के योग्य हो जाता है l और इस प्रकार वह परम धाम प्राप्त कर सकता हैंl
       संत नामदेव खुद भी पूरी जिंदगी छिपे और दर्जी का कार्य करते हुए अपनी ईमानदारी की कमाई पर गुजारा करते रहे l गुरु अंगद देव जी ने भी सभी वर्गों के लोगों के लिए नेक कमाई के नियम पर जोर दिया l
    आपने भी  सुक्रितु को धर्म का अर्थात अध्यात्म में उन्नति का आधार बताया है . इसलिए हमें भी चाहिए कि नेक कमाई करते हुए अपने जीवन को सादगी से व्यतीत करना चाहिएl इसके साथ उस कुल मालिक का शुक्रिया अदा करते हुए भजन सुमिरन भजन बंदगी की करनी चाहिए l ताकि हमारा इस जीवन में आने का कार्य पूरा हो सके और जन्म-मरण के चक्कर से छुटकारा पा सके l
                                !!! RADHA SOAMI JI !!!

Tuesday, 7 November 2017

हक हलाल की कमाई का महत्व

lll राधा स्वामी जी lll
     
संतों की वाणी में हक हलाल की कमाई पर पूरा जोर दिया जाता हैंl  संतमत कथनी का नहीं करनी का मार्ग है. यह अध्यात्म के उच्च और पवित्र सिद्धांतों को अमलीजामा पहनाने पर, उन्हें अपने जीवन में व्यवहारिक रूप में उतारने पर जोर देता हैंl  संतों महात्माओं ने नेक कमाई की महिमा की है और इस बात पर जोर दिया है कि परमार्थ के एक सच्चे साधक के लिए अपनी निजी कमाई,'दसाँ नौहाँ' की कमाई अतः हक हलाल की कमाई बहुत जरूरी हैl
कहावत है.


        एक कहावत है,  'जैसा खाओगे अन्न, वैसा होवे मन,  अनुचित रुप से कमाए हुए धन से प्राप्त आहार या भोजन,  अनुचित विचारों और अनुचित वृत्तियों को जन्म देता हैl ऐसा आहार मन को निकृष्ट विचारों तथा संकल्पों का अखाड़ा बना देता है, जिसके फलस्वरूप परमार्थ में उन्नति करना असंभव हो जाता है.
अपना बोझ दूसरों पर ना डालें.
     अपनी मेहनत की कमाई को त्याग कर अपना बोझ दूसरों पर डाल देने वाले, पूजा के धन, चढ़ावे और भेंट पर पलने वाले और चोरी, ठगी, बेईमानी, धोखे,छल आदि द्वारा पराया धन हथियाने वाले लोग परमार्थ में उन्नति नहीं कर सकते l चाहे ऐसे लोग अपने आप को बुद्धिमान या चतुर समझे,  पर असल में वे अपने आप को धोखा दे रहे हैंl
संतों महात्माओं कहना हैंl
      इसीलिए संत महात्माओं ने नेक कमाई पर जोर दिया हैl वह कहते हैं कि मन और आत्मा की गांठ बंधी हुई है जिसे 'जड़-चेतन की गांठ ' कहां जाता हैं. मन की प्रवृत्ति चंचल है,  वह पल भर के लिए भी स्थिर या निश्चल नहीं रहता;
   
      जब तक मन साथ न दे, आत्मा अंतर में चढ़ाई करने में सफल नहीं हो सकती.  हक हलाल की कमाई पर गुजारा करने से मन की चंचलता को कम करने तथा उसका झुकाव अंदर की ओर करने में सहायता मिलती है l जिससे अभ्यासी के लिए आध्यात्मिक यात्रा तय करना सहज और सरल हो जाता हैl

      आध्यात्मिक उन्नति का बीज केवल मेहनत के सच्चे और पवित्र खेत में ही अंकुरित हो सकता हैl  सच्चे परमार्थ में भीख,  बेईमानी और धोखे दवारा कमाए हुए धन के लिए कोई स्थान नहीं हैंl
  
lll राधा स्वामी जी lll

Thursday, 2 November 2017

Radha soami ji

                         || Radha Soami ji ||

       बाबा जी की प्यारी साध संगत जी राधा स्वामी जी