Sunday, 4 October 2026

हर कोई अपने धर्म को साफ सुथरा रखना चाहता है

बाबा जी हर सत्संग में यही बात समझाते हैं कि अपना व्यवहार साफ-सुथरे रखो| अपनी आदते अच्छी रखो| 


नेक नीति अपनाओ| जिससे आपका जीवन सुख में बना रहे और जिस लक्ष्य के लिए आप इस धरती पर आए हो, उस लक्ष्य को हासिल कर सको|

हम अपने धार्मिक स्थानों को कितना साफ सुथरा रखते हैं| जरा सी भी गंदगी वहां नहीं रहने देते, धूप वगैरह जलाते हैं| वहां कोई बुरा कर्म नहीं करते, किसी से कोई बुरा शब्द नहीं कहते, क्योंकि हम समझते हैं कि यह मालिक के रहने का स्थान है|


उन स्थानों की पवित्रता बनाए रखना चाहते हैं| लेकिन जो जगह मालिक ने खुद अपने रहने के लिए बनाई है और जिसके अंदर वह परमात्मा खुद बैठा हुआ है| यानी हमारा शरीर| उसको किस प्रकार दिन-रात गंदगी से भर रहे हैं| कभी मांस और शराब उसके अंदर डालते हैं| कभी उसके अंदर बैठकर बुरे-बुरे विचार उठाते हैं और पाप और पुण्य कर्म करते हैं|


अपनी बनाई हुई चीज की तो कदर करते हैं| जो मालिक ने खुद अपने रहने के लिए बनाई हुई है| उसकी कदर नहीं करते| कई बार तो इतिहास पढ़ कर बड़ी शर्म महसूस होती है कि अगर हमारे बनाए हुए किसी मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे यज्ञ जी की गलती से किसी दीवार में एक दरार भी आ जाती है तो हम उस परमात्मा के बनाए हुए हरि मंदिरों को हजारों की संख्या में गिराने को तैयार हो जाते हैं|

हिंदू कहत है राम हमारा, मुसलमान रहमाना|
आपस में दो लड़े मरतू है, मर्म नहीं कोई जाना|

सतगुरु का एहसान और बताई गई युक्ति का शुकराना करना चाहिए

भजन सुमिरन द्वारा हम अपने वास्तविक अस्तित्व की पहचान कर के उद्देश्य की पूर्ति की ओर आगे बढ़ जाते हैं और इससे हमारी शारीरिक मानसिक और भावनात्मक अवस्था में भी सुधार होता हैl भजन सिमरन द्वारा हमारे अंदर परमात्मा का प्रेम पैदा होता हैl भजन सुमिरन द्वारा हमारे अंदर प्रेम प्रबल होता हैl




हमें हर चीज में परमात्मा की झलक दिखाई देती हैl और हम रचयिता की सारी रचना से प्यार करना शुरू कर देते हैंl भजन सुमिरन द्वारा हम बेहतर इंसान बनते हैंl हमारे अंदर प्रेम और हमदर्दी का जज्बा पैदा होता है और शांति में वृद्धि होती हैl भजन सिमरन द्वारा ध्यान स्थिर करने से  करने से एकाग्रता और धैर्य में वृद्धि होती है और हम निश्चिंत होते जाते हैl इस एकाग्रता और धैर्य के साथ केवल भजन सुमिरन ही नहीं दूसरे काम भी भली-भांति और सफलतापूर्वक पूरे करने में सहायता मिलती हैl
भक्ति मार्ग का आरंभ
भक्ति मार्ग का आरंभ इस बात की पहचान से होता हैl कि सतगुरु ने हमारे ऊपर दया की है पर हमें यह नहीं सोच लेना चाहिए कि दया होनी ही थी, यह होती ही रहेगी,  हमें सतगुरु के शुक्राने द्वारा अपने अंदर सतगुरु की प्रेम की चिंगारी प्रज्वलित करने का प्रयत्न करना चाहिएl हमें नामदान बख्शने के लिए या भक्ति की युक्ति सिखाने के लिए सतगुरु का शुक्राना अदा करना चाहिएl हमें मन को वश में करने और जीवन जीने की युक्ति सिखाने के लिए सतगुरु का आभार प्रकट करना चाहिएl हमें सही मार्ग और दिशा दिखाने के लिए जीवन का वास्तविक उद्देश्य समझाने के लिए और बिना किसी फल या मुआवजे की इच्छा के अपने निजी उदाहरण द्वारा हमारा मार्गदर्शन करने के लिए हम सतगुरु का धन्यवाद कर सकते हैंl
अगर सतगुरु द्वारा अपनी शरण में बुला जाने से पहले की जीव को हम सामने रखे तो सतगुरु द्वारा हमारे जीवन में व्यापक परिवर्तन लाने और हमें शांत सारी किस जीव से आध्यात्मिक वृत्ति वाला जिज्ञासु बनाने के लिए किए गए उपकार याद करके हमारा सतगुरु के प्रति शुक्राने आने से भर जाएगाl इसलिए हमें चाहिए कि भजन सिमरन समय पर करेंl पूरा ध्यान दें और सतगुरु का शुक्रिया अदा करें,  कि उन्होंने हमें यह युक्ति बख्शी!
      
                     राधा स्वामी जी

बाबा जी

आप सभी को प्यारी सी राधास्वामी जी
राधास्वामी जी
बाबाजी

सही दिशा देने से भाव, भक्ति बन जाते हैंl

संतों की वाणी में बहुत जगह लिखा है की सही दिशा देने से भाव भक्ति बन जाते हैंl भावनाओं का प्रवाह अगर भक्ति की ओर ले जाए तो भावनाओं का होना ठीक हैl लेकिन उन्हें सही दिशा में होना चाहिएl अगर आप अपनी प्रेम भावनाओं को खुली छूट दे दें तो बेफिजूल की मुसीबत बन जाते हैl जब तक नदी अपने किनारों के अंदर बहती हैl केवल तब तक यह फायदेमंद होती हैl लेकिन जब उस में बाढ़ आती हैl तब वह अपने किनारों को तोड़ देती हैl और सब तरफ बर्बादी फैला देती हैl यह कहना है महाराज चरण सिंह महाराज जी का!

Saturday, 14 April 2018

आपने अगर यह बात नहीं पढ़ी तो सब कुछ बेकार है

          सतगुरु महाराज समझाते हैं, जब भी कोई संत महात्मा इस धरती पर आते हैं तो एक उदाहरण बन कर आते हैंl हमें उनकी शरण में जाना चाहिए और उनकी कही हुई बातों पर अमल करना चाहिएl

संत महात्मा फरमाते हैं:
   
       हे इंसान!  जब तक तू जीते-जी नहीं मरता, तू असली फल कैसे पा सकता हैं?  इसलिए मरने से पहले मर और इस शरीर का लाभ उठा लेl  तू कई बार मरा पर पर्दों में ही थका रहा क्योंकि तुझे सही अर्थों में मरने की युक्ति प्राप्त नहीं हुईl '



         मृत्यु पर जीत प्राप्त की जा सकती हैंl संत-महात्मा समझाते हैं कि शरीर की मृत्यु के बाद के जीवन का अनुभव प्राप्त करने की एक युक्ति है और वह युक्ति या विधि सीखी जा सकती हैंl  संत-महात्मा हमें अपनी मर्जी से जब चाहे शरीर को खाली कर देने और जब चाहे शरीर में वापस आ जाने की युक्ति सिखाते हैंl हमें उनसे ज्ञान प्राप्त होता है कि उस युक्ति पर अमल करने से और उस युक्ति के अनुसार जीवन को ढालने से हम शरीर और मन के पार की जगत की यात्रा कर सकते हैंl इस युक्ति को अपनाने से हमारी सपष्ट सोचने की शक्ति बढ़ती हैंl हमें मानसिक शांति मिलती है और आत्मिक आनंद की प्राप्ति होती हैंl संत महात्मा समझाते हैं कि उनके बताए गए अभ्यास में पूर्णता प्राप्त करने से हमारा जन्म-मरण के चक्र से छुटकारा हो जाता है और हमें अमर आनंद की प्राप्ति हो जाती हैंl




संत महात्मा समझाते हैं:
        कि हमारे मस्तक में आंखों से ऊपर तीसरे तिल पर मन और आत्मा की गांठ बंधी हुई हैंl यहां से उतरकर हमारी सूरत बाहर मायावी संसार में फैल जाती है और दुनिया के प्रभाव ग्रहण करती रहती हैंl इच्छाओं की पूर्ति के लिए मन लगातार अंदर से बाहर की ओर दौड़ता रहता हैंl जिससे हमारी चेतना पर गहरे और प्रबल प्रभाव पड़ते रहते हैंl यह प्रभाव कई पर्दो की परत की तरह आत्मा का प्रकाश ढक लेते हैंl जिस से आत्मा का प्रकाश मद्धिम पड़ जाता है और इसकी शक्ति दब जाती हैंl


         जब मन की संगति के कारण आत्मा का प्रकाश धुंधला पड़ जाता है तो दुनिया की शक्लें और पदार्थ अस्थाई प्रतीत होने लगते हैं और हम इन्हें सच्चे सुख का साधन समझने लगते हैंl हम झूठ को सच समझने की भ्रम का शिकार हो जाते हैं और हमें यह ज्ञान तक नहीं रहता कि संसार की शक्लो, पदार्थों और घटनाओं का सुख वास्तव में बनावटी और क्षणभंगुर हैंl




        हम भूल जाते हैं कि नाशवान संसार की जिन वस्तुओं के पीछे सुख की तलाश में हम दौड़ते-फिरते हैंl वास्तव में उनसे निराशा और दुख ही मिलते हैं और साथ ही हमारे कर्मों का बोझ बढ़ता जाता हैl इंद्रियों के वश में होकर हम ऐसे कर्म करते रहते हैं जो कि भौतिक ही मंडल में हमारे पुनर्जन्म का कारण बनते हैंl


      अज्ञानता के कारण हमारा ध्यान बार-बार उन वस्तुओं की ओर जाता हैl जिनके साथ हमारा मोह है क्योंकि हम समझते हैं कि हमारा सुख-दुख इन में ही हैl इस प्रकार की असलियत के बारे में भ्रम का शिकार होकर हम ऐसे कर्म करते रहते हैं जिनके कारण हमारी चेतना की जड़े निचले मंडलों में और गहरी हो जाती हैंl इससे मन को नीचे की ओर खींचने वाली प्रवृतियों को बल मिलता हैl जो हमें आत्मा का प्रकाश देने से रोकती हैl इस गिरावट का दुखमई परिणाम यह होता है कि आत्मा कर्म और फल के जाल में और मजबूती के साथ बंद भी चली जाती हैंl इस प्रकार आत्मा निचले भौतिक मंडलों में इतनी फस जाती है और उसके ऊपर कर्मों के इतने गिलाफ चढ़ जाते हैं कि शीघ्र ही एक ऐसा समय आता हैंl  जब आत्मा का अस्तित्व ही महसूस नहीं होताl


          हमें चाहिए कि संत सतगुरु की शरण में जाकर उनसे नामदान की युक्ति पाकर अपने आवागमन के चक्र से छुटकारा प्राप्त करेंl

Saturday, 3 March 2018

मनुष्य जन्म का उद्देश्य

परमात्मा ने सृष्टि की रचना करके इसे चौरासी लाख योनियों में बांटा हैl कई प्रकार के वृक्ष, कई लाख प्रकार के कीड़े-पतंगें, कई लाख प्रकार के पक्षी, कई लाख प्रकार की पानी की जीव, कई लाख प्रकार के पशु, कई लाख प्रकार के भूत-प्रेत, यक्ष, किन्नर, गंधर्व, देवी-देवता इंसान आदिl


हम अपने कर्मों के अनुसार इस चौरासी जेलखाने में फंसे हुए हैंl हमारी आत्मा परमात्मा से मिलकर ही इस जेलखाने से निकल सकती है और परमात्मा हमें यह मनुष्य-चोला केवल इसीलिए बख्शता है कि हम उस की भक्ति करके देह के बंधनों से छुटकारा प्राप्त कर सकेंl अगर मनुष्य के चोले में आने का कोई लाभ है तो सिर्फ यही हैl इस चोले को यह गौरव प्राप्त है कि इसमें बैठकर परमात्मा से मिलाप किया जा सकता हैंl


परमात्मा ने इंसान के जामे को सबसे ऊंचा रखा हैl यही सीढी का आखिरी डण्डा हैl अगर कोशिश करते हैं तो मकान की छत पर चले जाते हैं यानी मालिक से मिल जाते हैंl अगर पैर फिसलता है तो नीचे फिर चौरासी की जेल खाने में आ जाते हैंl

कई जन्म कीड़ों-पतंगों के पाये, कई जन्म हाथी, मछली और हिरणों के पाये;  कई जन्म पक्षियों और सांपों के मिले और कई जन्म घोड़ों, पशुओं और पेड़ों-पौधों के पायेl काफी समय के बाद परमात्मा ने अपनी भक्ति के लिए अब यह इंसान का जामा बख्शा हैl हमें इसे पूरा फायदा उठाना चाहिएl 

कई बार मैं घास और सब्जी की तरह पैदा हुआ हूंl और सैकड़ों शरीर मैंने देखे हैंl कभी बाग में दरख्त बना हूंl कभी दरख्तों पर फल बनकर लगा हूंl

ऋषि-मुनियों ने मनुष्य-देह को 'नर-नारायणी ' देह कर बयान किया हैl मुसलमान फकीर इसे अशरफुल मखलूकात कहते हैं और यहूदियों का ख्याल है कि परमात्मा ने हमें अपनी खुद की शक्ल बनाया हैंl

जिस तरह वृक्ष से फल टूटकर नीचे गिरता है तो वह फिर वृक्ष से वापस नहीं जुड़ सकताl इसी प्रकार अगर हम इंसान के जामे को अब व्यर्थ गवां बैठेंगे तो फिर यह अवसर बार-बार नहीं मिलेगाl 

स्वामी जी महाराज भी यही बात समझाते हैंl यह इंसान का जामा परमात्मा ने हमें अपना काम करने के लिए बख्शा हैl अपना काम वही है जो हमें वापस ले जाकर परमात्मा से मिलाता हैl वह काम परमात्मा की भक्ति हैl  यह दुनिया एक रात के सपने की तरह हैl इसलिए कोई असलियत नहीं हैl इसे देखकर यह नहीं भूलना चाहिए कि जो कुछ भी हम आंखों से देख रहे हैंl जमीन-जायदाद, धन-दौलत और रिश्तेदार और यहां तक कि हमारा शरीर भी एक दिन हमारा साथ छोड़ देगाl


इसलिए हमें भी चाहिए कि इस मनुष्य जन्म का लाभ उठाएं और इस मनुष्य जन्म का लाभ उठाकर अपने जन्म मरण के चक्र से छुटकारा पाएं  यानी कि हर रोज भजन-सुमिरन करना चाहिएl उस मालिक की याद में बैठना चाहिएl ताकि हमारा मनुष्य जन्म का उद्देश्य पूरा हो जाएंl

                                   " राधा स्वामी "

Sunday, 28 January 2018

हमारे जीवन में नम्रता का क्या महत्व हैं

सब महात्मा हमें यही उपदेश देते हैंl कि इस मनुष्य जन्म में आकर अपने देह के अंदर मालिक की खोज करोl लेकिन हम देह के अंदर मालिक को ढूंढने के बजाए उलटे इस देह के ही मान और अहंकार में फंस जाते हैंl जरा गौर करके देखें, कि हम इस शरीर में बैठकर किस चीज का मान और अहंकार करते हैंl क्या जवानी का मान करते हैं? हमने किसी का बुढ़ापा नहीं देखा? क्या हमें भी इस बुढ़ापे की उम्र में नहीं पहुंचना है? स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती का गुरूर करते हैं? क्या कभी अस्पतालों में बीमारों की हालत नहीं देखी?  रुपए-पैसे का अहंकार करते हैं? क्या बड़े-बड़े राजा महाराजाओ सेठों साहूकारों को कंगालों की तरह सड़क पर भटकते नहीं देखा? हम दुनिया की हुकूमत या इज्जत और मान बड़ाई का अहंकार करते हैं? क्या बड़े-बड़े लीडरों और नेताओं और तानाशाहों को फांसी के तख्ते पर चढ़ते नहीं सुना या गोलियों के शिकार बनते नहीं देखा? रातों- रात अचानक हुकूमत के तख्ते पलट जाते हैंl दूसरी पार्टी उनको उठा कर जेलखानों में डाल देती है या तो  तोपों का शिकार बना देती हैl फिर हम गुरूर और अहंकार किस बात का करते हैं?

कबीर साहिब समझाते हैं:
लकड़ी कहे लुहार को, तू क्या जारे मोहिl
इक दिन ऐसा होयगा, मैं जारूंगी तोहिll
माटी कहे कुम्हार को, तूं क्या रूँदे मोहिंl
एक दिन ऐसा होयगा, मैं रूदूँगी तोहिंll
    लुहार लकड़ी को जला-जलाकर उसके कोयले बनाता हैl लेकिन लकड़ी उससे कहे कहती है कि कभी उस वक्त को भी अपनी आंखों के सामने रखकर सोच, जब मैं तुझे साथ लेकर तेरे भी इसी तरह कोयले बना दूंगीl  कुम्हार मिट्टी को रौंद-रौंदकर उसके बर्तन बनाता हैl लेकिन मिट्टी उससे कहती हैl कि एक दिन मैं भी तुझे अपने साथ लेकर इसी तरह दूंगी रौंद दूंगीl
स्वामी जी महाराज भी यही फरमाते हैं:
मन रे क्यों गुमान अब करना।।
तन तो तेरा ख़ाक मिलेगा। चौरासी जा पड़ना।।
    महात्मा इसलिए हमें उपदेश देते हैं कि मन में हमेशा नम्रता और दीनता रखनी चाहिए। जितनी नम्रता और दीनता हमारे अंदर होगी, उतना ही हमारा ख्याल मालिक की भक्ति की ओर जाएगा और हमें मालिक की बख्शीश मिलेगी।
बाइबिल में भी इस नम्रता का और दीनता के बारे में लिखा है:
धन्य है वे जो अन्तर में दीन हैंl क्योंकि स्वर्ग का राज्य उन्हीं का हैl
जो नम्र हैं वे धन्य हैं, क्योंकि वे ही पृथ्वी के अधिकारी होंगेl
जो अपने आप को इस बालक के समान छोटा करेगा, वह स्वर्ग के राज्य में सबसे बड़ा होगाl
     फिर कहते हैं, " मैं तुमसे सच कहता हूं कि अगर तुम बदलकर छोटे बच्चे के समान नहीं बनते,  तुम प्रभु के दरबार में प्रवेश नहीं कर सकतेl
स्वामी जी महाराज का भी यही उपदेश है:
दीन गरीबी चित्त में धरना l काम क्रोध से बचना ll
गुरु अर्जुन साहिब प्रार्थना करते हैं:
कहु नानक हम नीच करंमा॥ सरणि परे की राखहु सरमा॥
उच्च कोटि के महात्मा होकर अपने बारे में कितने नम्र और दिनतापूर्ण शब्दों का उपयोग करते हैंl
गुरु नानक साहिब:
अपनी वाणी में कई जगह अपने आपको 'लाला गोला' (सेवक और गुलाम), 'दासो का दास',  'नीच करंमा'  कहते हैंl हमें इन महात्माओं जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए, जो दूर धुरधाम पहुंचकर, कुल मालिक  बन कर भी दम नहीं मारतेl हमारे हाथ कोई साधारण-सी भी सत्ता या हुकूमत आ जाए, तो हम इंसान को इंसान ही नहीं समझतेl हमारा जमीन पर सीधा चलना ही मुश्किल हो जाता हैंl
कबीर साहिब समझाते हैं:
बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय l
जो दिल खोजा आपना, मुझसे बुरा न होय ll
कबीर सब तें हम बुरे, हम तें भल सब कोय l
जिन ऐसा क रिबूझिया मित्र हमारा सोय ॥
      महात्माओं का हमें समझाने का सिर्फ यही मतलब है कि किसी चीज का घमंड और अहंकार नहीं करना चाहिए l इंसान के जामें में बैठ कर मन में नम्रता, दीनता और आजिज़ी रखनी चाहिए और नाम की कमाई करनी चाहिए, क्योंकि नाम की कमाई ही हमारा साथ देगी और तभी हमारा देह में आने का मकसद पूरा हो सकेगा l
दादू साहिब का कथन है:
क्या मुँह ले हँसि बोलिये,दादू दीजै रोइ l
जनम अमोलक आपणा, चले अकारथ खोई ll
महात्मा चरण दास जी अपनी वाणी में फरमाते हैं:
हाथी घोड़े धन धना, चंद्र मुखी बहु नारि l
नाम बिना जम जम लोक में, पावै दुक्ख अपार ll
गुरु नानक देव जी कहते हैं:
बिनु नावै को संगि न साथी मुकते नामु धिआवाणिआ ll
     हमें भी चाहिए कि अपने जीवन में नम्रता बनाए रखें l सेवा भक्ति भाव से भजन सुमिरन करना चाहिए और आपने माहौल को साफ सुथरा माहौल बना कर रखें ताकि भजन सुमिरन में हमारा ध्यान लगे और इस आवागमन के चक्कर से छुटकारा मिले, यही हमारा मकसद हैl यही हमारा उद्देश्य हैl
    
                       राधा स्वामी जी