परमात्मा ने सृष्टि की रचना करके इसे चौरासी लाख योनियों में बांटा हैl कई प्रकार के वृक्ष, कई लाख प्रकार के कीड़े-पतंगें, कई लाख प्रकार के पक्षी, कई लाख प्रकार की पानी की जीव, कई लाख प्रकार के पशु, कई लाख प्रकार के भूत-प्रेत, यक्ष, किन्नर, गंधर्व, देवी-देवता इंसान आदिl
हम अपने कर्मों के अनुसार इस चौरासी जेलखाने में फंसे हुए हैंl हमारी आत्मा परमात्मा से मिलकर ही इस जेलखाने से निकल सकती है और परमात्मा हमें यह मनुष्य-चोला केवल इसीलिए बख्शता है कि हम उस की भक्ति करके देह के बंधनों से छुटकारा प्राप्त कर सकेंl अगर मनुष्य के चोले में आने का कोई लाभ है तो सिर्फ यही हैl इस चोले को यह गौरव प्राप्त है कि इसमें बैठकर परमात्मा से मिलाप किया जा सकता हैंl
ये भी पढ़े: संतों के निजी वृत्तांत
परमात्मा ने इंसान के जामे को सबसे ऊंचा रखा हैl यही सीढी का आखिरी डण्डा हैl अगर कोशिश करते हैं तो मकान की छत पर चले जाते हैं यानी मालिक से मिल जाते हैंl अगर पैर फिसलता है तो नीचे फिर चौरासी की जेल खाने में आ जाते हैंl
कई जन्म कीड़ों-पतंगों के पाये, कई जन्म हाथी, मछली और हिरणों के पाये; कई जन्म पक्षियों और सांपों के मिले और कई जन्म घोड़ों, पशुओं और पेड़ों-पौधों के पायेl काफी समय के बाद परमात्मा ने अपनी भक्ति के लिए अब यह इंसान का जामा बख्शा हैl हमें इसे पूरा फायदा उठाना चाहिएl
कई बार मैं घास और सब्जी की तरह पैदा हुआ हूंl और सैकड़ों शरीर मैंने देखे हैंl कभी बाग में दरख्त बना हूंl कभी दरख्तों पर फल बनकर लगा हूंl
ऋषि-मुनियों ने मनुष्य-देह को 'नर-नारायणी ' देह कर बयान किया हैl मुसलमान फकीर इसे अशरफुल मखलूकात कहते हैं और यहूदियों का ख्याल है कि परमात्मा ने हमें अपनी खुद की शक्ल बनाया हैंl
जिस तरह वृक्ष से फल टूटकर नीचे गिरता है तो वह फिर वृक्ष से वापस नहीं जुड़ सकताl इसी प्रकार अगर हम इंसान के जामे को अब व्यर्थ गवां बैठेंगे तो फिर यह अवसर बार-बार नहीं मिलेगाl
स्वामी जी महाराज भी यही बात समझाते हैंl यह इंसान का जामा परमात्मा ने हमें अपना काम करने के लिए बख्शा हैl अपना काम वही है जो हमें वापस ले जाकर परमात्मा से मिलाता हैl वह काम परमात्मा की भक्ति हैl यह दुनिया एक रात के सपने की तरह हैl इसलिए कोई असलियत नहीं हैl इसे देखकर यह नहीं भूलना चाहिए कि जो कुछ भी हम आंखों से देख रहे हैंl जमीन-जायदाद, धन-दौलत और रिश्तेदार और यहां तक कि हमारा शरीर भी एक दिन हमारा साथ छोड़ देगाl
ये भी पढ़े: संतों की वाणी मे लिखा है की :
इसलिए हमें भी चाहिए कि इस मनुष्य जन्म का लाभ उठाएं और इस मनुष्य जन्म का लाभ उठाकर अपने जन्म मरण के चक्र से छुटकारा पाएं यानी कि हर रोज भजन-सुमिरन करना चाहिएl उस मालिक की याद में बैठना चाहिएl ताकि हमारा मनुष्य जन्म का उद्देश्य पूरा हो जाएंl
" राधा स्वामी "

No comments:
Post a Comment