Monday, 13 November 2017

संतों की वाणी मे लिखा है की :


        दान देना अच्छा है, अपनी कमाई में से औरों को बाट कर उस कमाई का उपयोग करना अच्छा है, परंतु ऐसे दान  तथा बांटने का आधार नेक और ईमानदारी की कमाई होनी चाहिए. धोखे, बेईमानी या लूट की कमाई नहीं!
            संत नामदेव जी रविदास जी कबीर साहिब तथा गुरु साहिबान की मिसाले तो कुछ दूर की हैl परंतु आज के समय में भी बाबा जैमल सिंह जी, हुजूर महाराज सावन सिंह जी, महाराज सरदार बहादुर जगत सिंह जी तथा महाराज चरण सिंह जी की मिसाले हमारे सामने हैंl

       बाबा जयमल सिंह जी ने स्वामी जी महाराज से आगरा में नाम दान प्राप्त किया,  सतगुरु की दया मेहर से थोड़े समय में ही आप को सद्गति प्राप्त हो गई.  आपने महाराज जी आपने स्वामी जी महाराज से विनती की कि मैं बाकी सारा जीवन आपके चरणों में बिताना चाहता हूं. स्वामी जी महाराज ने खुद सारी उम्र हक हलाल की कमाई करते हुए सत्संग की मुफ्त सेवा की थी. आपने बाबा जी महाराज के सामने भी यही आदर्श रखते हुए फ़रमाया सत्संगी को संसार में स्वार्थ और परमार्थ दोनों कमाने चाहिए. अगर त्याग में रहोगे तो पराया अन्न खाना पड़ेगा.  माथा टेकने और सेवा करने वाले तुम्हारी कमाई लूट लेंगे.

http://radhasoamijibeas.blogspot.in/2017/11/blog-post_7.html?m=1

       अपने गुजारे के लिए अभ्यासी को कोई न कोई काम करना चाहिए , भजन सुमिरन में तरक्की के लिए हक हलाल की कमाई से गुजर करना चाहिए!

                                      !!! RADHA SOAMI JI !!!

No comments:

Post a Comment