संत महात्मा फरमाते हैं: हम उस मालिक से बिछुड़कर इस माया के जाल में उलझे हुए हैं l यहां आकर हमारी आत्मा ने मन का साथ ले लिया हैं l हमारा मन इंद्रियों के भोगो, विषयों-विकारों, शराबों- कबाबों, दुनिया के धन्धों आशिक हैंl मन जो कर्म करता है, उसका नतीजा साथ-साथ आत्मा को भी भुगतना पड़ता है, क्योंकि आत्मा और मन की गांठ बंधी हुई है l इसीलिए ऋषियों-मुनियों ने इस दुनिया को कर्म-भूमि कहा हैं l
मोहम्मद साहिब ने इसे 'आख़िरत (परलोक) की खेती ' फरमाया हैंl उनके वचन हैं, '' अल दुनिया मज़रअत उल आख़िरति l"
गोस्वामी तुलसीदास जी रामचरितमानस में कहते हैं:
करम प्रधान बिस्व करि राखा l जो जस करइ सो तस फलु चाखा 'll
गुरु नानक साहिब फरमाते हैंl
ददै दोसु न देऊ किसैदोसु करंमा आपणिआ ll
जो मै की आ सो मैं पाइआ दोसुन दीजे अवर जना ll
ददै दोसु न देऊ किसैदोसु करंमा आपणिआ ll
जो मै की आ सो मैं पाइआ दोसुन दीजे अवर जना ll
गुरु अर्जुन देव जी इसको ''करमा सदंड़ा खेतु" कहकर बयान करते हैंl इस दुनिया में आकर हम जो-जो कर्म करते हैंl अच्छे हो या बुरे हो, उन सबका नतीजा भुगतने के लिए देह के बंधनों में आना पड़ता हैl इसी प्रकार हजरत ईसा ने फरमाया हैl "मनुष्य जो कुछ बोता होता है, वही काटेगा l"
अगर हम खेत में मिर्च बोते हैं तो मिर्ची की ही फसल इकट्ठी करने के लिए जाएंगे l अगर कोई आम का पौधा लगाता है , वह आम के फल खाने का हकदार होता है l अगर नेक कर्म करते हैं तो सेठ- साहूकार बनकर आ जाएंगे l सी-क्लास के कैदी होने की बजाय ए-क्लास प्राप्त कर लेंगे , झोपड़ी से बिस्तर उठाकर महल में जा बिछाएंगे , लोहे की जंजीरे उतर जायेंगी और सोने के बंधन चढ़ जाएंगे, ज्यादा से ज्यादा हम स्वर्ग या बैकुंठ तक चले जाते है l वो भी भोग योनियाँ हैं। उसके बाद फिर हमें चौरासी के जेल खाने में आना पड़ता हैं l
अगर बुरे कर्म करते हैं , फिर तो नर्क और चौरासी हमेशा ही तैयार रहती हैं l
स्वामी जी महाराज फरमाते हैं:
अगर बुरे कर्म करते हैं , फिर तो नर्क और चौरासी हमेशा ही तैयार रहती हैं l
स्वामी जी महाराज फरमाते हैं:
कर्म जो जो करेगा तू l वही फिर भोगना भरना 'll
सहजोबाई कहती हैं :
पसु पंछी नर सुर असुर, जलचर , कीट पतंग । सबही उतपति कर्म की , सहजो नाना रंग ॥
क्या राजा ,क्या प्रजा , क्या अमीर, क्या गरीब, क्या औरत, क्या आदमी हम में दुनिया की जीव, कर्मों के जाल में फँसे हुए हैं। इन कर्मों के कारण जिस जामे में जाकर जन्म लेना पड़ता है उसमें बैठकर दुख ही दुख , मुसीबत ही मुसीबत सहनी पड़ती है l उस मालिक से बिछड़ कर किसी भी योनि में हम कभी सुख और शांति प्राप्त नहीं कर सकते l हर रोज इंसान की खुराक के लिए हजारों तरह के जानवर जिबह किये जाते है l इस तरह उनके गलों पर छुरियाँ चल रही है l क्या हम ऐसे मुर्गी , भेड़ या बकरी के जामे में जाकर सुख प्राप्त कर सकते हैं l
हम कभी यह विचार नहीं करते कि अगर हमें अपने कर्मों के कारण उन जामों में जाना पड़े और हमारी गर्दन पर छुरियाँ और कुल्हाड़ियां हो तो हम क्या महसूस करेंगे ! कई बार , जिस समय डॉक्टर टीका लगाने के लिए एक पतली-सी सुई गर्म करता है तो हमारा शरीर डर से कांपना शुरू कर देता हैं l हालांकि वह टीका हमारे फायदे के लिए ही होता हैं l
ऊंट के जामे की हालत देखिए, किस तरह उस पर बोझ लदा हुआ है और किस तरह आगे नकेल से खींचा जा रहा है l ताँगे की घोड़े की हालत हम देखते हैं कि उस पर कितनी सवारीयाँ बैठी है और किस तरह उस पर धड़ाधड चाबुक पड़ रहे हैं l बैल के जामे के बारे में सोचें - उसे सारा दिन किसान हाल में जोतते हैं l अगर वह थक कर गिर भी जाता है तो भी लोहे की आर मार मार कर उसी तरह हल में चलाए जाते हैं l मतलब यही है कि किसी भी जामे को लेकर परख लें, हरएक में दुख ही दुख, मुसीबतें ही मुसीबतें दिखाई देती हैं l
इसलिए हमें भी चाहिए कि सब के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए ,और उस कुल मालिक की भक्ति करनी चाहिए.
भजन सुमिरन का अभ्यास करना चाहिए ताकि हमें इस जन्म में मरन के चक्कर से छुटकारा मिल सके !
!! राधा स्वामी जी !!
भजन सुमिरन का अभ्यास करना चाहिए ताकि हमें इस जन्म में मरन के चक्कर से छुटकारा मिल सके !
!! राधा स्वामी जी !!

No comments:
Post a Comment