lll राधा स्वामी जी lll
संतों की वाणी में हक हलाल की कमाई पर पूरा जोर दिया जाता हैंl संतमत कथनी का नहीं करनी का मार्ग है. यह अध्यात्म के उच्च और पवित्र सिद्धांतों को अमलीजामा पहनाने पर, उन्हें अपने जीवन में व्यवहारिक रूप में उतारने पर जोर देता हैंl संतों महात्माओं ने नेक कमाई की महिमा की है और इस बात पर जोर दिया है कि परमार्थ के एक सच्चे साधक के लिए अपनी निजी कमाई,'दसाँ नौहाँ' की कमाई अतः हक हलाल की कमाई बहुत जरूरी हैl
एक कहावत है, 'जैसा खाओगे अन्न, वैसा होवे मन, अनुचित रुप से कमाए हुए धन से प्राप्त आहार या भोजन, अनुचित विचारों और अनुचित वृत्तियों को जन्म देता हैl ऐसा आहार मन को निकृष्ट विचारों तथा संकल्पों का अखाड़ा बना देता है, जिसके फलस्वरूप परमार्थ में उन्नति करना असंभव हो जाता है.
अपना बोझ दूसरों पर ना डालें.
अपनी मेहनत की कमाई को त्याग कर अपना बोझ दूसरों पर डाल देने वाले, पूजा के धन, चढ़ावे और भेंट पर पलने वाले और चोरी, ठगी, बेईमानी, धोखे,छल आदि द्वारा पराया धन हथियाने वाले लोग परमार्थ में उन्नति नहीं कर सकते l चाहे ऐसे लोग अपने आप को बुद्धिमान या चतुर समझे, पर असल में वे अपने आप को धोखा दे रहे हैंl
संतों महात्माओं कहना हैंl
इसीलिए संत महात्माओं ने नेक कमाई पर जोर दिया हैl वह कहते हैं कि मन और आत्मा की गांठ बंधी हुई है जिसे 'जड़-चेतन की गांठ ' कहां जाता हैं. मन की प्रवृत्ति चंचल है, वह पल भर के लिए भी स्थिर या निश्चल नहीं रहता;
जब तक मन साथ न दे, आत्मा अंतर में चढ़ाई करने में सफल नहीं हो सकती. हक हलाल की कमाई पर गुजारा करने से मन की चंचलता को कम करने तथा उसका झुकाव अंदर की ओर करने में सहायता मिलती है l जिससे अभ्यासी के लिए आध्यात्मिक यात्रा तय करना सहज और सरल हो जाता हैl
जब तक मन साथ न दे, आत्मा अंतर में चढ़ाई करने में सफल नहीं हो सकती. हक हलाल की कमाई पर गुजारा करने से मन की चंचलता को कम करने तथा उसका झुकाव अंदर की ओर करने में सहायता मिलती है l जिससे अभ्यासी के लिए आध्यात्मिक यात्रा तय करना सहज और सरल हो जाता हैl
आध्यात्मिक उन्नति का बीज केवल मेहनत के सच्चे और पवित्र खेत में ही अंकुरित हो सकता हैl सच्चे परमार्थ में भीख, बेईमानी और धोखे दवारा कमाए हुए धन के लिए कोई स्थान नहीं हैंl
lll राधा स्वामी जी lll

No comments:
Post a Comment