महात्मा चाहे किसी जाति, धर्म, देश या समय में क्यों न आए हो, सबका एक ही संदेश और एक ही अनुभव है. दुनिया में जाति और धर्म बनाने के लिए नहीं आते, न हीं हमें एक दूसरे से लड़ना सिखाने आते हैं. बल्कि वह हमारे अंदर उस मालिक की भक्ति का शोक और प्यार पैदा करने और इस देह के बंधनों से आजाद कर के हमें मालिक से मिलाने के लिए आते हैं. लेकिन हम दुनिया के जीव ऐसे मालिक के भक्तों और प्यारों के जाने के बाद बाहरमुखी हो जाते हैंl कर्मकांड में उलझ जाते हैं, और उन महात्माओं के असली अनुभव और उपदेश को बिल्कुल भूल जाते हैंl
संतों की शिक्षा :
उनकी असली शिक्षा और रूहानियत को जातियों और देशों की छोटे-छोटे दायरे में बंद करने की कोशिश करते हैंl और एक दूसरे से लड़ना भिड़ना शुरु कर देते हैंl जिन महात्माओं की शिक्षा सारे संसार के लिए होती है, उनके उपदेश को जब हम छोटे छोटे दायरों में बंद करके कोमो मजहबों की शक्ल देने की कोशिश करते हैंl तो इससे ज्यादा उन महात्माओं के साथ हम और क्या बेइंसाफी कर सकते हैंl
यह सब कुछ हम अपने पेट की खातिर या मान बड़ाई के लिए करते हैंl अगर हम तंगदिली को छोड़कर किसी भी महात्मा के अनुभव की खोज करें, तो पता चलेगा की हर एक महात्मा का एक ही उपदेश है एक ही संदेश हैंl
ये भी पढ़े: संतों के निजी वृत्तांत
महात्मा समझाते हैं :
ये भी पढ़े: संतों के निजी वृत्तांत
महात्मा समझाते हैं :
कि यह जो सारी रचना है, जिस दुनिया को हम चलती-फिरती देख रहे हैं, यह सब अपने आप ही पैदा नहीं हुई हैl इस इस की रचना करने वाला कोई-न-कोई जरूर हैl वह कौन है? वह एक परमात्मा है, जिसके हमने अनेकों ही नाम अपने प्रेम और प्यार में आकर रखे हुए हैं, यह जो कुछ भी नजर आ रहा है, इन सबकी रचना उस परमात्मा ने की है। हमारी आत्मा उस परमात्मा की अंश हैl हम सतनाम रुपी समुंद्र की बूंदे हैंl उस एक ही सूरज की किरणें हैंl
कबीर साहिब फरमाते हैं :
कहु कबीर इहु राम की अंसुll
तुलसी साहिब फरमाते हैं:
चौथे महल पुरुष इक स्वामीl जीव अंस वहि अंतरजामी ll
गोस्वामी तुलसीदास जी भी रामचरितमानस में लिखते हैंl
ईस्वर अंस जीव अबिनासी l चेतन अमल सहज सुख रासी।
यह आत्मा उस एक राम या परमात्मा की अंश हैl गुरु नानक साहिब भी यही उपदेश देते हैंl "आतम महि रामु राम महि आतमु चीनसि गुर बीचारा॥" आत्मा के अंदर वह परमात्मा है और परमात्मा के अंदर यह आत्मा हैl
मिसाल के तौर पर, एक बड़ का पेड़ कितना बड़ा होता है, लेकिन उसका बीज कितना छोटा होता हैl अगर कोई हमें समझाए कि इस छोटे से बीज के अंदर इतना बड़ा बड़ का पेड़ है, तो आसानी से हमारी समझ में नहीं आएगा l लेकिन जब हम उस बीज को जमीन में बोते हैं, तो वह छोटा-सा पौधा बनकर, पालन-पोषण पाकर, कितना बड़ा बड़ का पेड़ बन जाता हैl फिर हमें पता चलता है, की उस छोटे से बीज में इतना बड़ा बड़ का पेड़ है और पेड़ के अंदर बड़ का छोटा सा बीज हैl
इसी तरह गुरु नानक साहिब फरमाते हैं:
की जब संतों की उपदेश पर चलकर हम अंदर खोज करेंगे, तब हमें पता चलेगा कि परमात्मा के अंदर आत्मा है और जिस परमात्मा की हम एक खोज हैl वह हमारी आत्मा के अंदर हैl
!!! राधा स्वामी जी !!!http://radhasoamijibeas.blogspot.in/2017/11/blog-post_7.html?m=1

No comments:
Post a Comment