सत्संग में फरमाया जाता है, कि सच्ची और नेक कमाई, सात्विक आहार, शुभ विचार, नेक आचरण, मालिक के प्रेमियों की संगत और नाम का अभ्यास, संतमत की प्रमुख आवश्यकता हैl शब्द अथवा नाम की कमाई, आहार, विचार और आचार की पवित्रता के सहारे ही हो सकती है l संतो ने इस विषय की विस्तारपूर्वक व्याख्या की है.
संत नामदेव ने ' सुक्रितु 'अर्थात अच्छे, नैतिक कर्मों द्वारा की गई कमाई से गुजारा करने को बहुत महत्व दिया हैंl नेक कमाई की महिमा बताते हुए आप कहते हैं, कि इससे मनुष्य अच्छी निर्मल बुद्धि वाला होकर गुरुमत में रहकर नाम का अभ्यास करने के योग्य हो जाता है l और इस प्रकार वह परम धाम प्राप्त कर सकता हैंl
संत नामदेव खुद भी पूरी जिंदगी छिपे और दर्जी का कार्य करते हुए अपनी ईमानदारी की कमाई पर गुजारा करते रहे l गुरु अंगद देव जी ने भी सभी वर्गों के लोगों के लिए नेक कमाई के नियम पर जोर दिया l
आपने भी सुक्रितु को धर्म का अर्थात अध्यात्म में उन्नति का आधार बताया है . इसलिए हमें भी चाहिए कि नेक कमाई करते हुए अपने जीवन को सादगी से व्यतीत करना चाहिएl इसके साथ उस कुल मालिक का शुक्रिया अदा करते हुए भजन सुमिरन भजन बंदगी की करनी चाहिए l ताकि हमारा इस जीवन में आने का कार्य पूरा हो सके और जन्म-मरण के चक्कर से छुटकारा पा सके l
!!! RADHA SOAMI JI !!!
!!! RADHA SOAMI JI !!!

No comments:
Post a Comment